Exercise Health Benefits: क्या आप बेहतर महसूस करने के साथ ज़्यादा एनर्जेटिक और लंबी उम्र जीना चाहते हैं, तो आपको सिर्फ और सिर्फ एक्सरसाइज़ करनी है। रोज़ाना एक्सरसाइज़ करने और फिज़िकल एक्टिविटी से होने वाले सेहत से जुड़े फायदों को नज़रअंदाज़ करना बेहद मुश्किल है। उम्र, लिंग या शारीरिक क्षमता से कोई फर्क नहीं पड़ता, व्यायाम से सभी को लाभ होता है।
1. वर्कआउट करने से वज़न कंट्रोल में रहता है
अगर आप रोज़ाना एक्सरसाइज़ करते हैं तो इससे आपका वज़न बढ़ता नहीं है और कंट्रोल में रहता है। जब आप फिज़िकल एक्टिविटी करते हैं, तो इससे शरीर की कैलोरीज़ बर्न होती हैं।
2. कई गंभीर बीमारियों से बचाव करती है
अगर दिल की बीमारियां आपको डराती हैं या आप हाई ब्लड प्रेशर से बचना चाहते हैं, तो एक्सरसाइज़ ज़रूर करें। इससे आपका कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है, वज़न भी नहीं बढ़ता और आप हार्ट डिसीस, कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज़, ब्लड प्रेशर, तनाव, अवसाद, आर्थराइटिस, कई तरह के कैंसर आदि जैसी जानलेवा बीमारियों से दूर रह सकते हैं।
3. एक्सरसाइज़ मूड को बेहतर बनाती है
तनाव और मेंटल स्ट्रेस से जूझ रहे हैं, तो आपको आधा घंटा वॉक कर लेना चाहिए। इससे आप फौरन अच्छा महसूस करेंगे। फिज़िकल एक्टीविटी से आप फौरन खुशी, रिलेक्सड और कम बेचैन महसूस करते हैं।
4. एक्सरसाइज़ से एनर्जी बूस्ट होती है
अगर आप रोज़ के कामों से काफी थक जाते हैं तो रोज़ाना एक्सरसाइज़ करना शुरू कर दें। इससे आपकी मांसपेशियों को मज़बूती मिलेगी और ताकत बढ़ेगी।
5. एक्सरसाइज़ से नींद में भी सुधार होता है
अगर आप रोज़ सोने से जूझते हैं, तो आपको एक्सरसाइज़ ज़रूर करनी चाहिए। इससे आपको जल्दी नींद आ जाएगी और गहरी नींद आएगी।
6. पॉजिटिव थिंकिंग बढ़ती है
सकारात्मक सोच न सिर्फ शरीर बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। एक्सरसाइज करने से दिमाग डिटॉक्स होता है और पॉजिटिव थिंकिंग को बढ़ावा मिलता है। ये आपकी सोचने की शक्ति और याददाश्त बढ़ाता है। जिससे आप मेंटली और फिजिकली दोनों, तरह से फिट महसूस करते हैं।
सुबह उठकर एक्सरसाइज करने के फायदे
1.) सुबह सवेरे व्यायाम करने से किसी भी तरह की टेंशन और तनाव नहीं रहता।
2.) सुबह के व्यायाम से ब्लड प्रेशर ठीक रहता है।
3.) अगर हम सुबह उठकर व्यायाम करेंगे तो इससे हमारी नींद में भी सुधार पैदा होगा।
4.) मूड अच्छा रहता है।
5.) सुबह उठकर व्यायाम करने से एक रूटीन बन जाता है।
6.) सुबह व्यायाम करने से पूरे दिन के लिए ऊर्जा मिलती है।
7.) सुबह उठकर व्यायाम करने से हमारी मांसपेशियां तो अच्छी रहती ही हैं साथ ही साथ यह खून के बहाव को भी अच्छा बनाता है।इससे नसों में रक्त प्रवाह सुचारु रूप से होता है। यह हार्ट अटैक या हृदयाघात की सम्भावनाओं को कम करता है।
8.) व्यायाम करने से कैलोरी बर्न होती है और मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है जिसकी वजह से मोटापा भी नहीं बढ़ता।
9.) व्यायाम एक दवा की तरह है जिसके रोजाना करने से किसी भी तरह की मानसिक बीमारी जैसे तनाव या डिप्रेशन नहीं होता।
निष्कर्ष
व्यायाम के फायदों को देखते हुए यह तो समझ आ ही गया है कि व्यायाम हमारे लिए कितना जरूरी है। रोजाना एक्सरसाइज करने से इंसान बहुत सारी बीमारियों से बचा रहता है। इससे हमारी सेहत अच्छी रहती है।व्यायाम के कारण किसी भी तरह का डिप्रेशन यह एंजाइटी नहीं होती और इसलिए इंसान को कोई भी मानसिक बीमारी नहीं लगती। यह हमारी जिंदगी को बेहतर बनाने में बहुत अच्छा रोल अदा करता है और इसके अनेक फायदे भी हैं। इसीलिए अगर हमें शुगर, ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक, डिप्रेशन आदि जैसी परेशानियों से दूर रहना है तो हमें रोज एक्सरसाइज करनी चाहिए। इससे हमारा डेली रूटीन भी अच्छा हो जाता है। एक इंसान का शरीर जितना अच्छा होगा उतना ही अच्छे से वह काम कर सकेगा और उतनी ही ऊर्जा के साथ वह अपने काम में आगे बढ़ सकेगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें