साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को
भारत में नहीं दिखेगा ग्रहण, सूतक भी नहीं रहेगा
गुरुवार, 20 अप्रैल को वैशाख मास की अमावस्या (सतुवाई अमावस्या) है और इस दिन सूर्य ग्रहण भी है। 20 अप्रैल का सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इस कारण देश में सूतक नहीं रहेगा। वैशाख मास अमावस्या से जुड़े सभी शुभ काम किए जा सकेंगे।
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, भारतीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण सुबह 7 बजे बाद शुरू हो जाएगा। आस्ट्रेलिया और कुछ अन्य देशों में सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। शास्त्रों की मान्यता है कि जहां-जहां ग्रहण दिखाई देता है, वहां-वहां ग्रहण का सूतक रहता है। सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से करीब 12 घंटे पर शुरू हो जाता है और ग्रहण खत्म होने के साथ सूतक खत्म होता है। 20 अप्रैल के बाद 14 अक्टूबर को भी सूर्य ग्रहण होगा। ये सूर्य ग्रहण भी भारत में नहीं दिखेगा।
सूर्य ग्रहण का ऐसा रहेगा असर
ये सूर्य ग्रहण मेष राशि में होगा। बृहत्संहिता के राहुचारध्याय के अनुसार ग्रहण के समय स्वराशि गत शनि की सूर्य पर दृष्टि होगी और नवांश में शनि की दृष्टि मंगल पर होगी। केतु के स्वामित्व वाले नक्षत्र में ये ग्रहण होगा। इस कारण भूकंप आने की संभावनाएं हैं। युद्ध होने के योग हैं। मेष राशि वालों को विशेष सावधान रहना होगा। मंहगाई बढ़ेगी। सोने के दाम बढ़ सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें